Monday, August 24, 2026

TOP NEWS

ईरान के हाथ लगा...

तेहरान: ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) में ईरान के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी...

Today History 24 August:...

नई दिल्ली: 24 अगस्त की तारीख भारत और दुनिया के इतिहास में कई...

Bhopal Free UPSC Coaching...

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भोपाल जिला प्रशासन...

RRB JE Recruitment 2026:...

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के...
Homeमध्य प्रदेशकटनी में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई, सरपंच समेत दो आरोपी...

कटनी में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई, सरपंच समेत दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी के झिर्री गांव में सरपंच ने आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई की, वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सरपंच महेश अब भी फरार है. मारपीट का मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज. एएसपी संतोष डेहरिया के मुताबिक आरोपी की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है.

MP News: कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झिर्री गांव में एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें गांव के सरपंच महेश अपने भाइयों के साथ युवक को लाठी से पीटते हुए नजर आ रहा है.

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. दो आरोपियों योगेन्द्र और चूड़ामन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सरपंच महेश फरार है.

एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि यह घटना तीन दिन पहले हुई थी, जिसकी शिकायत ढीमरखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी. जांच के बाद पुलिस ने मारपीट, एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

एएसपी ने बताया कि घटना आपसी विवाद से जुड़ी है, लेकिन आदिवासी युवक के साथ मारपीट की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस सरपंच की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments