Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

Indore Safai Kamgar Strike:...

Indore Safai Kamgar Strike: इंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लगा कचरे का अंबार। जानिए क्यों उठ रहे हैं अवार्ड लेने वाले प्रशासनिक हाथों पर तीखे सवाल और क्या है जमीनी हकीकत।

पीथमपुर में सफाई कर्मचारियों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगर पीथमपुर में नगर...

RBI MPC Meeting:अब महंगे...

RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। जानिए कैसे इस फैसले से आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाएगी और GDP अनुमान पर इसका क्या असर होगा।

‘नंबर 1’ शहर में...

इंदौर में सफाई मित्रों की 5 दिवसीय हड़ताल से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन थप। नियमितीकरण और ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने निगम गेट पर चूड़ियां फेंक जताया विरोध।
HomeUncategorizedकलेक्टर ने शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में नशा विरोधी बैनर लगाना किया...

कलेक्टर ने शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में नशा विरोधी बैनर लगाना किया अनिवार्य*

नारकोटिक्स बैठक में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश*

डिंडौरी, 07 अक्टूबर 2026

  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को नारकोटिक्स संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
     कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में नशे के दुष्प्रभावों से बचाव एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘रोको-टोको अभियान’ को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में नशा विरोधी बैनर एवं फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनमें नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों तथा नशे से दूर रहने के संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति की शपथ, जागरूकता कार्यक्रम, रैली, परिचर्चा एवं पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाएं।
 कलेक्टर ने शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा नाबालिगों एवं विद्यार्थियों तक तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की पहुंच रोकने को प्राथमिकता देने के लिए कहा।
 कलेक्टर ने नशे के अवैध कारोबार, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन के साथ शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी विभाग आपसी समन्वय से नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं कार्रवाई की गतिविधियों को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित करें।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments