Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

पाखंड खंडन सनातन धर्म...

पाखंड खंडन सनातन धर्म सम्मेलन 4 अक्टूबर को *आर्य समाज सेक्टर-22 में रामेश्वर...

उज्जैन बनेगा नया ‘मिल्क...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल के गोपालक सम्मेलन से उज्जैन में बनने वाले ₹255 करोड़ के अत्याधुनिक मेगा डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस ऐतिहासिक प्लांट से क्षेत्र को क्या फायदे होंगे।

उज्जैन में महंगाई का...

उज्जैन में शनिवार से खुले दूध की कीमतों में ₹4 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। खुदरा दूध विक्रेता संघ के इस फैसले के बाद अब उपभोक्ताओं को ₹66 प्रति लीटर भुगतान करना होगा। जानिए दाम बढ़ने की मुख्य वजह।

ईंधन संकट के बीच...

वैश्विक बाजार में डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद ईंधन संकट को काबू में करने के लिए G7 देशों ने अपने इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ (100 मिलियन) बैरल तेल जारी करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत पर इसका क्या असर होगा।
HomeUncategorizedपीथमपुर में स्कूली छात्रा का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी...

पीथमपुर में स्कूली छात्रा का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में मामला दर्ज

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ सेक्टर-01 थाना पुलिस ने स्कूली छात्रा का पीछा कर उस पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल धार भेज दिया गया हैl

यह है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा उसके स्कूल एवं अन्य स्थानों पर आने-जाने के दौरान लगातार उसका पीछा किया जाता है। रास्ते में आते-जाते समय आरोपी उसके प्रति अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करता था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 564/2026 के तहत BNS की धारा 75(2), 78(2), 79, 351(2) और POCSO Act की धारा 11(i)/12, 11(iv)/12 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया l

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर तथा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी रोहित पटेल (24 वर्ष), पिता बसंत कुमार पटेल को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से ग्राम महगुवा (नरसिंहपुर) का निवासी है और वर्तमान में पीथमपुर की छत्रछाया कॉलोनी में रह रहा था।

अदालत से भेजा जेल

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला जेल धार भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, उपनिरीक्षक दशरथसिंह मंडलोई और प्रधान आरक्षक अनिल द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही l

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments