Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
HomeUncategorizedकलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

डिंडौरी : 15 फरवरी, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार राठौर सहित पंचायत विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने मनरेगा के प्रचलित कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्य, 15वें वित्त के तहत किये जा रहे कार्य, सहित अन्य जिला पंचायत के कार्यां की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में निर्मित अमृत सरोवर की वस्तुस्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे अमृत सरोवर जिनकी स्थिति संतोषजनक नहीं है,उनको स्वीकृति देने वाले सम्बंधित उपयंत्री, सहायक यंत्री के लिए आरआरसी के तहत वसूली करने के लिए सीईओ जिला पंचायत प्रस्ताव प्रस्तावित करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग को स्वीकृत राशि के विरूद्ध किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने मनरेगा के तहत श्रमिक नियोजन की स्थिति का आकलन विकासखण्डवार किया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को कार्य में प्रगति में लाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सचिव, जीआरएस और मैट अमले को सक्रिय कर लोगों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने 15वें वित्त के तहत किये जा रहे कार्यां की समीक्षा कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जीपीडीपी कार्ययोजना की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments