Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।

ममता बनर्जी पर हमले...

ममता बनर्जी पर कोलकाता में चाकू से हमले की कोशिश। दुर्गा पूजा पंडाल जाते समय महिला ने किया हंगामा, खुद को बताया पूर्व CM की भतीजी। पुलिस जांच में जुटी।

पिरान कलियर: दरगाह के...

पिरान कलियर: दरगाह के आवासीय भवन में LIU ऑफिस की छत गिरी, कर्मी...
Homeमध्य प्रदेशकिसान के घर में डकैती! बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट ले...

किसान के घर में डकैती! बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट ले गए बदमाश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। आए दिन अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। जहां बदमाशों ने एक किसान को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना नावदापंथ स्थित किसान के फार्म हाउस की है। जहां चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर धावा बोल दिया और सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया।

करीब आधा दर्जन बदमाशों ने किसान और उसके परिवार को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने लोहे की रॉड से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी, चेन और मोबाइल फोन लूट लिए, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, चंदन नगर के नावथा पंथ इलाके में किसान मोतीलाल अपने परिवार के साथ रह रहा था, रात करीब डेढ़ बजे हथियारों से लैस 10 से अधिक बदमाश घर में घुस आए, बदमाशों ने किसान को बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा और चाकू गले पर रख दिया, इसके बाद लोहे की रॉड से अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से चेन, तीन मोबाइल और करीब एक लाख रुपए नकद लूट लिए, घटना के दौरान कमल और रोहित समेत कर्मचारियों के हाथ-पैर भी बांध दिए गए और उनके गले से चांदी की चेन निकाल ली गई, जाते-जाते आरोपी कर्मचारियों के मोबाइल खेत में फेंककर फरार हो गए, पीड़ित किसान का कहना है कि घर में 10 से 12 बदमाश घुसे थे, घटना की जानकारी मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments