Wednesday, September 2, 2026

TOP NEWS

Indore Traffic Rules Update:...

इंदौर में यातायात नियमों में बड़ा बदलाव: बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा ईंधन, हेलमेट-सीटबेल्ट...

इंदौर में प्रशासन सख्त:...

इंदौर में प्रशासन सख्त: अब केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर के पर्चे पर ही...

एमपी के रीवा में...

एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भीषण भिड़ंत,...

किच्चा सुदीप की ‘देवराय’...

किच्चा सुदीप की 'देवराय' के टीज़र ने मचाया तहलका: सोशल मीडिया पर छाए...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : एक अंजान कॉल और पुलिस श्मशान घाट से उठा ले...

ग्वालियर : एक अंजान कॉल और पुलिस श्मशान घाट से उठा ले गई लाश…देखते रह गए घरवाले?

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज ग्वालियर/14 साल की मासूम की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी। श्मशान घाट में गिने चुने रिश्तेदार और कुछ आस पड़ोसियों के साथ परिजन अंतिम रस्में कर रहे थे। इससे पहले की बच्ची की चिता को अग्नि देते, पुलिस आई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। ऐसे में हर कोई हैरान था कि आखिर मामला क्या है। बातों ही बातों में पता चला कि पुलिस को किसी अंजान व्यक्ति का फोन गया था कि मौत का यह मामला संदिग्ध है और परिजन बच्ची की मौत की वजह उपरी साया बगैहर बता रहे हैं, लेकिन असल वजह कुछ और है।

बेहद हैरान कर देने वाला मामला शहर के इंदरगंज थाना इलाके के खल्लासीपुरा का है। जहां एक 14 साल की किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किशोरी के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने शमशान में पहुंचे ही थे, इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया है, कि किशोरी की मौत सामान्य नहीं है बल्कि पूरा मामला संदिग्ध है। अज्ञात कॉलर के द्वारा संदेह जताने पर पुलिस अलर्ट हो गई और मुक्तिधाम में पहुंच कर दाह संस्कार से पहले ही किशोरी की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस लेकर आई है। इस बीच मृतक किशोरी के कुछ रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

मृतक किशोरी के एक रिश्तेदार से जब बात की गई तो उनका कहना है कि उन्हें बताया गया है कि बालिका पर ऊपरी चक्कर था और उसकी मौत बीमारी के चलते हो गई है। ऐसे में वह दाह संस्कार में शामिल होने लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंचे थे लेकिन दाह संस्कार से पहले ही पुलिस डेड बॉडी को पीएम हाउस ले आई है।

इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर नाबालिग किशोरी की मौत की जानकारी दी है, मामला संदिग्ध होने के कारण किशोरी की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत की वजह पूरी तरह से स्पष्ट हो सके।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments