Thursday, August 27, 2026

TOP NEWS

सैमसंग का बड़ा धमाका:...

सैमसंग का बड़ा धमाका: 3nm प्रोसेसर और 4,900mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ...

क्या है ‘श्रावणी कर्म’...

क्या है 'श्रावणी कर्म' और क्यों सदियों से निभाई जा रही है यह...

सुभाष चंद्रा को NCLT...

सुभाष चंद्रा को NCLT से मिली महा-राहत: ₹22,000 करोड़ का कर्ज सिर्फ ₹6.5...

डा. आलोक पुरोहित ने...

*डा. आलोक पुरोहित ने संभाला पण्डित जी फाउंडेशन स्वावलम्बी के राष्ट्रीय सलाहकार का...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज आंधी से गिर गई मकान की दीवार,...

ग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज आंधी से गिर गई मकान की दीवार, चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शंकरपुर न्यू दाल बाजार इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तेज आंधी और बारिश के कारण गिर गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए थे, जिनको तत्काल रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका अभी इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे आई तेज आंधी और बारिश बिजली के बीच कुछ लोग एक मकान के पास प्लाट पर बनी टीन शेड में चले गए थे इस दौरान बड़ा हादसा हो गया।

मकान के दूसरे मंजिल की दीवार अचानक गिर गई, जिससे टीन शेड के नीचे खड़े लोग दब गए। तेज आवाज के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। स्थानीय स्तर पर लोगों ने टीन शेड मलवे में दबे लोगों का बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचा था। जहां पांच लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में खुद मकान मालिक महेंद्र इंगले की मौत हुई है और तीन अन्य जिनमें 32 साल का जावेद, 40 साल का इसरायल, 35 साल के मफरत की मौत हो गई है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं, तो वहीं 20 साल के माहिर खान का गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments