Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।

ममता बनर्जी पर हमले...

ममता बनर्जी पर कोलकाता में चाकू से हमले की कोशिश। दुर्गा पूजा पंडाल जाते समय महिला ने किया हंगामा, खुद को बताया पूर्व CM की भतीजी। पुलिस जांच में जुटी।

पिरान कलियर: दरगाह के...

पिरान कलियर: दरगाह के आवासीय भवन में LIU ऑफिस की छत गिरी, कर्मी...
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : युवक से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने...

छतरपुर : युवक से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जमकर किया हंगामा..

छतरपुर/मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा में एक 19 साल की युवती साक्षी कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों का कहना है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, जिसका इलाज के दौरान छतरपुर जिला अस्पताल में निधन हो गया। घटना के बाद बुधवार को युवती का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने छतरपुर के बस स्टैंड के बाहर हाइवे पर दोपहर करीब 5 बजे जाम लगा दिया।

●आधे घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक…

सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पूरी तरह से जाम रहा, जिससे आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की समझाइश और आश्वासन के बाद परिजन किसी तरह शांत हुए और जाम हटाया गया।

●आरोपी युवक पर पूर्व से ही थे गंभीर आरोप…

मृतका साक्षी कुशवाहा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अरुण सेन नाम का युवक पिछले लंबे समय से साक्षी को परेशान कर रहा था। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले इस संबंध में ओरछा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया था। लेकिन जेल से छूटने के बाद भी आरोपी लड़की को परेशान कर रहा था

●धमकियों से तंग आकर छोड़ा था गांव…

परिजनों के अनुसार, आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर परिवार ने गांव छोड़ दिया था और एक साल तक बाहर रहे। लेकिन जब वे हाल ही में गांव लौटे, तो आरोपी ने फिर से उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया और युवती को परेशान करता रहा।

●पुलिस पर लापरवाही के आरोप…

गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई की जाती, तो साक्षी आज जीवित होती। परिजनों की मांग है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और इस मामले की जांच की जाए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments