Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशटीकमगढ़ : देर रात अचानक गोदाम में लगी भीषण आग, दो गाड़ियां...

टीकमगढ़ : देर रात अचानक गोदाम में लगी भीषण आग, दो गाड़ियां हुई राख

  • टीकमगढ़ शहर में एक गोदाम में रविवार की देर भीषण आग लग गई. समय रहते कोतवाली टीआई के साहस के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में दो गाड़ियां जल कर खाक हो गई. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर के कुआरपुरा रोड पर लक्ष्मी पैलेस के पास की गली में एक किराना गोदाम (Grocery Warehouse) में देर रात भीषण आग लग गई. रात 11 बजे अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते आग ने तेज पकड़ लिया. पूरे मोहल्ले वालों की सांसें उल्टी चलने लगी कि कही यह आग पूरे इलाके में न फैल जाये. रात में सभी की नींद उड़ गई. पुलिस की मदद से इस आग पर काबू पाया गया.

क्या है पूरा मामला?

टीकमगढ़ शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक के किराना गोदाम में रविवार की देर रात, 11 बजे अचानक आग लग गई. यह आग कैसे लगी थी, इसका अभी तक कोई साफ कारण सामने नहीं आया है, लेकिन गोदाम में रखी एक कार और एक स्कूटी सहित किराने का काफी समान जलकर राख हो गया था. प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है.

टीआई ने संभाला मोर्चा

आग लगने की खबर कोतवाली टीआई पंकज शर्मा को जैसे ही लगी, तो वह मौके पर पहुंचे और दमकल को बुलवाकर खुद मोर्चा संभाला. उन्होंने अपनी टीम को भी आग बुझाने में लगाया. एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद रात 12 बजे आग पर काबू पाया गया. टीआई ने फोन पर बताया कि वे अपनी ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे, तभी आग की खबर मिली. इसके बाद वे सीधे वहीं पहुंचे और दमकल को बुलाकर खुद आग बुझाने में जुट गए.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments