Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

महंगाई का बड़ा झटका:...

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) 10% के पार रहने का अनुमान है। अगस्त में यह 9.92% पर थी। जानिए खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के बढ़ते दामों का आपकी जेब पर क्या असर होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Indore करोड़ों का आसामी...

Indore Lokayukta News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी रेड। इंदौर-देवास में पुलिस आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों से मिली वैध आय से 223% अधिक संपत्ति। जानें हर बड़ा खुलासा।

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर...

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के दावे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशडिंडोरी में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी - नाले उफान पर, कई...

डिंडोरी में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी – नाले उफान पर, कई गांवों का टूटा संपर्क

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने बजाग तहसील में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, और कई पुलों पर पानी भरने के कारण शहडोल मार्ग समेत अनेक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। बारिश और बाढ़ से कई गांवों का सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है। सबसे अधिक प्रभावित बजाग-शहडोल मार्ग है, जहां पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है।

प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद, कई लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदियों पर बने पुल पार कर रहे हैं। बाइक सवार, छोटे वाहन और पैदल यात्री बाढ़ के पानी में फंसे पुलों से गुजरते देखे जा सकते हैं।

प्रशासन की अपील

तहसील प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। डिंडौरी कलेक्टर द्वारा आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

जरूरत त्वरित कार्रवाई की

बजाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वैकल्पिक मार्गों की जल्द व्यवस्था की जाए और बाढ़ ग्रस्त पुलों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments