Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए...

उत्तराखंड की धामी सरकार ने सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए 'भर्ती नियमावली-2026' को दी मंजूरी। समूह 'ग' के पदों पर 10% क्षैतिज आरक्षण के साथ लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक में मिलेगी बड़ी छूट। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

महंगाई का बड़ा झटका:...

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) 10% के पार रहने का अनुमान है। अगस्त में यह 9.92% पर थी। जानिए खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के बढ़ते दामों का आपकी जेब पर क्या असर होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Indore करोड़ों का आसामी...

Indore Lokayukta News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी रेड। इंदौर-देवास में पुलिस आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों से मिली वैध आय से 223% अधिक संपत्ति। जानें हर बड़ा खुलासा।

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर...

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के दावे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशथाना प्रभारी लाइन अटैच शिकायतों के बाद एसपी ने हटाया

थाना प्रभारी लाइन अटैच शिकायतों के बाद एसपी ने हटाया

थाना प्रभारी लाइन अटैच शिकायतों के बाद एसपी ने हटाया

इंदौर।

बेटमा थाना प्रभारी संजय सिंह हिंडोलिया को कल एसपी हितिका वासल ने लाइन अटैच कर दिया। थाना प्रभारी की लगातार शिकायतें आ रही थी। खानपुर में जमीन से सिलसिले में हुई राजेश चौहान की मौत के बाद परिजनों ने टीआई पर आरोप लगाए थे।

बेटमा स्थित खानपुर में जमीन के मामले में थाना प्रभारी संजय सिंह और एसआई संदीप पोरवाल पर परिजनों ने राजेश चौहान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। मृतक राजेश ने मरने से पहले वीडियो बनाया था जिसमें थाना प्रभारी संजय सिंह और एसआई संदीप पोरवाल को भी दोषी बताया था। इनकी आरोपियों से सांठ-गांठ थी जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो रही थी। एसपी हितिका वासल को परिजनों ने शिकायत की थी। पहले एसपी ने पुलिसिया गलती छुपाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन परिजनों ने जब कोर्ट में इनके खिलाफ पिटीशन लगाई तो एसपी को कार्रवाई करना पड़ी। संजय सिंह के हटने के बाद बेटमा थाने का चार्ज मीना कुमावत को मिला है। लेकिन इनके आने से भी मृतक राजेश चौहान के परिजनों को न्याय की कोई उम्मीद नहीं है।

राजनीतिक और पुलिस के दबाव से की थी आत्महत्या : परिजन बोले पुलिस ने बिना जांच कर झूठे केस में फंसाया था, रिश्तेदार को थाने में पीटा था

पुलिस और भाजपा नेता की प्रताड़ना से तंग आकर खाया था जहर : मरने से पहले बनाया था वीडियो, लिए थे प्रताड़ित करने वालों के नाम

केस पार्टनरों ने जहर देकर मार डाला करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, राजीनामा नहीं करने पर पिलाया जहर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments