Explore the website

Looking for something?

Friday, May 22, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कटनी में भीषण सड़क...

कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े...

भोपाल : क्राइम ब्रांच...

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर पहुंचे 7...

इंदौर में फिल्मी अंदाज...

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों...

भोजशाला फैसले के बाद...

धार, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा भोजशाला विवाद पर दिए...
Homeमध्य प्रदेशदतिया ASI का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड से पहले वीडियो...

दतिया ASI का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड से पहले वीडियो में बताई हैरान कर देने वाली वजह

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई ने आत्महत्या कर ली। एएसआई का शव फंदे से लटका मिला। आरोप है कि एएसआई रेत माफिया की धमकियों से परेशान था, इसलिए उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। एएसआई ने सुसाइड से पहले एक वीडियो जारी किया जिसमें रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाना में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन से जुड़ा है। उन्होंने अपने घर में में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है।

वीडियो में एएसआई प्रमोद पावन ने बताया कि थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य के लिए छुट्टी भी नहीं देते। न ही एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन दी जाती है। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना के लिए गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।

एएसआई ने अपने कथित प्रेस नोट में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एक अवैध रेत से भरे वाहन को पकड़ा था, जो गोदन निवासी बबलू यादव का था। इसके बाद से उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ गवाह तैयार कराए गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version