Wednesday, September 2, 2026

TOP NEWS

हाईवे की ‘जगमगाती लाइटें’...

हाईवे की 'जगमगाती लाइटें' बनीं आफत: सोयाबीन की फसलें हुई 'बांझ', किसानों पर...

‘रामायण में माता सीता...

'रामायण में माता सीता का चरित्र भगवान राम से भी महान', महिलाओं के...

संजीवनी बूटी मिशन” के...

संजीवनी बूटी मिशन” के लिए हम सरकार से आर्थिक सहायता नहीं सिर्फ अनुमति...

Indore Traffic Rules Update:...

इंदौर में यातायात नियमों में बड़ा बदलाव: बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा ईंधन, हेलमेट-सीटबेल्ट...
Homeमध्य प्रदेशधार : दिनदहाड़े घर में घुसा और चाकू से किए कई वार!...

धार : दिनदहाड़े घर में घुसा और चाकू से किए कई वार! दो बदमाशों की चाकूबाजी CCTV कैमरे में हुई कैद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

धार में दिनदहाड़े चाकूबाजी का मामला सामने आया है. ये पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को नौगांव के राजपूत गार्डन के पास दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात बदमाशों ने स्थानीय निवासी वीरेंद्र भाटी पर अचानक हमला कर दिया. इस दौरान एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिसमें वीरेंद्र के हाथ पर गंभीर चोट आई है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.

पता पूछने के बहाने घुसे

पीड़ित ने बताया कि दो युवक उनके घर पहुंचे और पता पूछने लगे. जैसे ही उन्होंने कहा कि यह उनका ही घर है, तभी एक बदमाश गेट पर खड़ा हो गया और दूसरा युवक चाकू लेकर उन पर टूट पड़ा. वारदात के दौरान वीरेंद्र वहीं जमीन पर गिर पड़े, नहीं तो बदमाश उनके पेट पर हमला कर देते. वही पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक ने अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला किया और फिर बदमाश मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने लिया पीड़ित का बयान

घायल को तत्काल धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments