Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशनालछा में कलयुगी मां ने एक दिन के नवजात को स्कूल के...

नालछा में कलयुगी मां ने एक दिन के नवजात को स्कूल के पास कपड़े में लपेटकर फेंका

स्कूल के पास शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। मौके पर थाना प्रभारी राहुल चौहान सहित पुलिस का अमला पहुंचा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

नालछा/ब्लॉक मुख्यालय पर बने सीएम राइज स्कूल के पास कपड़े में लिपटा हुआ एक दिन का नवजात का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी लगने के बाद आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।स्कूली बच्चों ने खेलते वक्त नवजात के शव को देख शिक्षकों को जानकारी दी। वहीं स्कूल में जानकारी लगी तो वहां से प्राचार्य सहित शिक्षक वहां पहुंचे। बताया जाता है कि रात में कपड़े में लपेटे हुए इस नवजात के शव को यहां फेंका गया है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है। स्कूल के पास शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। मौके पर थाना प्रभारी राहुल चौहान सहित पुलिस का अमला पहुंचा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

शव के समीप सीसीटीवी कैमरा लगा है

बताया जा रहा है कि जहां नवजात केशव को फेंका गया है उसके आसपास स्कूल बाउंड्री में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं पुलिस जांच कर रही है। संभवत आरोपी तीसरी आंख में दिख सकता है

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments