Sunday, October 11, 2026

TOP NEWS

अन्नदाताओं की समस्याओं का...

अन्नदाताओं की समस्याओं का समाधान करें सरकार, अन्यथा होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव:...

एमपी के देवी धामों...

मध्य प्रदेश के देवी धामों में उमड़ा आस्था का सैलाब। इंदौर के बिजासन मंदिर में 2 करोड़ की चांदी से सजा गर्भगृह, मैहर में सुरक्षा के लिए 700 जवान तैनात और नलखेड़ा में 1 लाख से अधिक भक्तों ने किए मां बगलामुखी के दर्शन। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया, केक काटा और महानायक ने बाहर आकर सभी का आभार जताया। पूरी खबर पढ़ें NTV Time पर।

Shardiya Navratri 2026: आज...

Shardiya Navratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू! जानें घटस्थापना (कलश स्थापना) के 2 सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और संपूर्ण सामग्री लिस्ट। पढ़ें पूरी खबर NTVTIME पर।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने...

पीथमपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने श्रद्धालुओं को रौंदा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

13 कांवड़िये घायल, 4 की हालत गंभीर

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बोकेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ भर कर पीथमपुर सेक्टर तीन के विजय श्री हनुमान मंदिर जा रही कावड़ यात्रा में घुसी स्कार्पियो,बोकेश्वर से इंडोराम में स्थित नई बस्ती मण्डलावदा विजय श्री हनुमान मंदिर की ओर जा रही विजय श्री हनुमान सेवा समिति की कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जत्थे को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में करीब 13 कांवड़िया घायल हो गए हैं।हादसे का समय लगभग 3:30 दोपहर महू नीमच रोड पर सेक्टर तीन मदरसन सुमि के सामने पीथमपुर की और से पीछेसे आ रही बेकाबू काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मारी। सुरक्षा में पुलिस बल के मौजूद होने के बावजूद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 4 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है

घायलों की सूचीइस दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के नाम निम्नलिखित हैं

शैलेश (रवीन्द्र),आशा, लक्ष्मी, प्रकाश (नन्दराम), गोलू (मुन्नालाल),दीपक, पवन, ऋषिका, विशाल, शुभम, कैलाश, लालू,खुशी आदि

पुलिस की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सभी थानों और नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया है। फरार काले रंग की स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश के लिए ताबड़तोड़ नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments