Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

आबकारी की लापरवाही से...

आशीष जवखेडकर की रिपोर्टआज राऊ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के कादम्बरी...

MP शिक्षक पदोन्नति: मध्य...

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज। स्कूल शिक्षा विभाग खंगालेगा 8 साल का गोपनीय प्रतिवेदन (CR) रिकॉर्ड। दिसंबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा (TET Exam) के बाद जारी होगी पहली सूची, देखें पूरी डिटेल।

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर में जहरीला कचरा, सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब,...

पीथमपुर में जहरीला कचरा, सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस!

प्रफुल्ल तंवर

Pithampur Toxic Waste Case in Supreme Court: भोपाल गैस त्रासदी के कचरे का पीथमपुर में निपटारा प्रकरण पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मोहन सरकार से मांगा जवाब,सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित यूनियन कार्बाइड के खतरनाक रासायनिक कचरे को पीथमपुर ले जाकर निपटारे के मामले में मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के दो आदेशों के खिलाफ अपील पर सोमवार को यह नोटिस जारी किया हाईकोर्ट ने गत दिसंबर में जहरीले कचरे को न हटाए जाने को दुखद स्थिति करार देते हुए साइट को तुरंत साफ करने और के सुरक्षित निपटारे के निर्देश दिए थे वहीं 6 जनवरी के आदेश में पीथमपुर संयंत्र में कचरा निपटान के बारे में मीडिया को गलत सूचना प्रकाशित नहीं करने का निर्देश दिया था।याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने दलील दी कि हाईकोर्ट ने आदेश जारी करने से पहले कोई एडवाइजरी जारी नहीं की जबकि यह खतरनाक रासायनिक कचरा है। राज्य सरकार के हलफनामे के हवाले से यह भी कहा गया कि पीथमपुर के आसपास लोगों की बस्ती है, जो जहरीले कचरे को जलाने के दौरान निकलने वाली गैसों के दुष्प्रभावों के संपर्क में आ सकते हैं। तारापुरा गांव के लोगों को स्थानांतरित भी नहीं किया जा रहा। पास ही स्थित गंभीर नदी के पानी के प्रदूषित होने का भी खतरा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए विनाशकारी परिणाम उत्पन्न कर सकता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments