Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...
Homeमध्य प्रदेशहरदा : भाई ने छोटे भाई की छोटी सी बात पर ले...

हरदा : भाई ने छोटे भाई की छोटी सी बात पर ले ली जान, मोबाइल बना हत्या का कारण

हरदा/आजकल मोबाइल फोन लोगों के दिलोदिमाग में इस कदर हावी हो गया है कि लोग अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं। कुछ ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश के हरदा में देखने को मिली। जहां मोबाइल फोन को लेकर दो भाइयों में इतना विवाद बढ़ा कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की जान ले ली। हरदा में हुई इस घटना ने न केवल रिश्तों का कत्ल किया बल्कि जिले का नाम भी शर्मसार कर दिया।

दरअसल, हरदा जिले के छीपाबड़ थाना के ग्राम हिवाला से पुलिस को सूचना मिली कि सड़क पर एक युवक का शव पड़ा हुआ। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राजू ने अपने छोटे भाई को अपना मोबाइल फोन घर में पर रखने के लिए बोला था। लेकिन बड़े भाई की बात को छोटे भाई ने अनसुना कर दिया। फिर क्या था राजू अपना आपा खो बैठा और उसने अपने छोटे भाई के सिर पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। राजू के भाई के एक ही बार में प्राण पखेरू उड़ गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सर्चिंग की। ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments