Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशबड़वानी में योजना का लाभ दिलाने के लिए जनपद एपीओ ने मांगी...

बड़वानी में योजना का लाभ दिलाने के लिए जनपद एपीओ ने मांगी पांच हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा

जिले में पंचायत, अस्पताल, परिवहन विभाग से लेकर अन्य विभागों में भ्रष्ट्राचार के मामले सामने आ रहे हैं। गत माह में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के एजेंट व परिवहन अधिकारी के विरूद्ध लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कार्रवाई की थी।

बड़वानी। आकांशी जिले में शुमार किए गए बड़वानी में भ्रष्टाचार के मामले नहीं थम रहे हैं। शासकीय योजनाओं का लाभ दिए जाने में बिन रिश्वत काम नहीं हो रहा हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार दोपहर को क्षेत्र के सबसे पिछड़े विकासखंड में शामिल और जिले के आदिवासी बाहुल्य पाटी जनपद पंचायत में सामने आया है। यहां जनपद पंचायत के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

उक्त कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने की। कार्रवाई में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत पाटी मंगल सिंह डाबर को उनके कार्यालय में पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

उल्लेखनीय है कि जिले में पंचायत, अस्पताल, परिवहन विभाग से लेकर अन्य विभागों में भ्रष्ट्राचार के मामले सामने आ रहे हैं। गत माह में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के एजेंट व परिवहन अधिकारी के विरूद्ध लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कार्रवाई की थी।

वहीं इसी माह 11 जुलाई को ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर्स का वेतन निकाले जाने के मामले में ऑपरेटर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया था। आकांशी जिले में शुमार बड़वानी में गत माह पंचायतों में लाखों रुपये के भ्रष्ट्राचार के मामले सामने आए थे, वहीं योजनाओं का लाभ दिलाने से लेकर अन्य कार्यों के लिए रिश्वत मांगने के भी मामले बढ़ने लगे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments