Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeबिहारबिहार सरकार के सात नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो...

बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया

बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया
दीपक तिवारी
पटना । बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया । नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी अधिसूचना मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी कर दी । नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के लिए कई पुराने मंत्रियों का विभाग भी बदला गया है। पहले जो मंत्री एक से अधिक विभाग संभाल रहे थे, अब उनके कुछ विभागों को नए मंत्रियों के बीच बांटा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की अधिसूचना के मुताबिक, बुधवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, सुनील कुमार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
राजू कुमार सिंह को पर्यटन, मोती लाल प्रसाद को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। कृष्ण कुमार मंटू को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व और जीवेश कुमार मिश्रा को नगर विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्रिमंडल सचिवालय के मुताबिक, मंत्री विजय कुमार सिन्हा के कार्यों को संशोधित करते हुए उन्हें कृषि और खान एवं भूतत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मंत्री प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और विधि विभाग तथा नीतीश मिश्रा को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पूर्व से आवंटित विभागों में संशोधन करते हुए मंत्री नितिन नबीन को पथ निर्माण विभाग और मंत्री संतोष कुमार सुमन को लघु संसाधन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसके तहत सात नए मंत्री बनाए गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments