Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए...

उत्तराखंड की धामी सरकार ने सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए 'भर्ती नियमावली-2026' को दी मंजूरी। समूह 'ग' के पदों पर 10% क्षैतिज आरक्षण के साथ लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक में मिलेगी बड़ी छूट। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

महंगाई का बड़ा झटका:...

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) 10% के पार रहने का अनुमान है। अगस्त में यह 9.92% पर थी। जानिए खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के बढ़ते दामों का आपकी जेब पर क्या असर होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Indore करोड़ों का आसामी...

Indore Lokayukta News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी रेड। इंदौर-देवास में पुलिस आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों से मिली वैध आय से 223% अधिक संपत्ति। जानें हर बड़ा खुलासा।
Homeमध्य प्रदेशबैतूल कोयला खदान हादसा, 3.5 किमी अंदर दबे कर्मचारी

बैतूल कोयला खदान हादसा, 3.5 किमी अंदर दबे कर्मचारी

आमिर अहमद

बैतूल कोयला खदान हादसा, 3.5 किमी अंदर दबे कर्मचारी

बैतूल जिले के पाथाखेड़ा स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की छतरपुर-1 खदान में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खदान की करीब 10 मीटर ऊंची छत अचानक ढह गई, जिससे तीन कर्मचारियों के फंसने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।हादसे के वक्त 3.5 किमी अंदर थे कर्मचारी |
घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है, जब कर्मचारी खदान के कंट्यूनर माइनर सेक्शन में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत गिरने से तीन कर्मचारी मलबे में दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार खदान धसने की घटना में तीन लोग गोविंद कोसरिया पद असिस्टेंट मैनेजर उम्र-37 वर्ष, रामप्रसाद चौहान पद माइनिंग सरदार उम्र 46 वर्ष और रामदेव पंडोले पद ओवरमैन उम्र 49 वर्ष की मृत्यु हुई। कोलकाता की कंपनी को मिला था ठेका
खदान का यह सेक्शन “जॉय माइनिंग सर्विस” द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तकनीक वाली मशीन का उपयोग किया जा रहा था। ठेका एक कोलकाता स्थित कंपनी को मिला हुआ है।

कैसे हुआ हादसा? |
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोयला काटने के दौरान कंट्यूनर माइनर मशीन काम कर रही थी, तभी खदान की छत अचानक गिर गई। हादसे के वक्त करीब 25 से 26 कर्मचारी खदान में मौजूद थे, लेकिन वे अलग-अलग सेक्शनों में कार्यरत थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना के तुरंत बाद माइन रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जो फंसे हुए कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के लिए तेज़ी से अभियान चला रही है। फिलहाल, प्रशासन और खदान प्रबंधन स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments