Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : एमपी में 2 पूर्व बैंक मैनेजरों ने किया करोड़ों का...

भोपाल : एमपी में 2 पूर्व बैंक मैनेजरों ने किया करोड़ों का हेर-फेर, ईडी ने दर्ज किया केस

  • पूर्व बैंक मैनेजरों ने बिल्डर के साथ मिलकर लोन मंजूरी की शर्तों को दरकिनार कर करोड़ों का लोन मनमाने ढंग से बांट दिया।

मध्यप्रदेश के भोपाल में स्टेट बैंक ऑफर मैसूर के दो पूर्व बैंक मैनेजरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज किया है। ईडी की टीम ने तनुश्री होम्स लोन घोटाले में मैनेजरों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया है। बैंक अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बिल्डर के साथ मिलकर लोन मंजूरी की शर्तों को दरकिनार कर करोड़ों का लोन मनमाने ढंग से बांट दिया। जांच में सामने आया है कि असल में मकान बने ही नहीं, लेकिन 1.71 करोड़ के लोन बांट दिए गए।

मामले की सीबीआइ जांच में भी यह सामने आया है कि तनुश्री होम्स के संचालक रवि साहू द्वारा बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर घोटाला किया गया। सीबीआइ द्वारा दर्ज एफआइआर के आधार पर ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है।

बिना दस्तावेज लोन की मंजूरी

लोन का फर्जीवाड़ा 2006 से 2009 के बीच किया गया। तत्कालीन बैंक मैनेजर एएस हेंगड़े और सहायक मैनेजर भोपाल शाखा रविंदर कुमार द्वारा लोन को मंजूरी दी गई थी। इसमें प्लॉट के ले-आउट, कॉलोनाइजर लाइसेंस और जमीन से जुड़े किसी दस्तावेज को चेक किए बगैर ही लोन की मंजूरी दे दी गई। इतना ही नहीं उधार लेने वालों की केवाईसी और अन्य जरूरी दस्तावेज भी नहीं देखे गए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments