Wednesday, July 15, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में हाई प्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापा: 8 गिरफ्तार, कैश-स्कॉर्पियो और...

भोपाल में हाई प्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापा: 8 गिरफ्तार, कैश-स्कॉर्पियो और शराब जब्त

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/मध्य प्रदेश के भोपाल के टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने रविवार- सोमवार की दरमियानी रात हरि मजार इलाके में छापामार कार्रवाई कर हाई प्रोफाइल जुआ संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी मूल रूप से होशंगाबाद जिले के रहने वाले हैं और विशेष रूप से जुआ खेलने भोपाल पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की। गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा में अवैध शराब और एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए सभी आरोपी पुराने अपराधी बताए जा रहे हैं।

टीआई डीपी सिंह ने जानकारी दी कि कुख्यात अपराधी मनीष नांदेड़ अपने सात साथियों के साथ भोपाल आया था। पुलिस को इसकी सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी। सूचना पुख्ता होते ही टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मनीष और उसके साथियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सरगना एजाज अली फरार

छापे के दौरान जुआ अड्डे का संचालन करने वाला सरगना एजाज अली मौके से भागने में सफल हो गया। बताया जा रहा है कि उसी ने होशंगाबाद और बाबई से बदमाशों को जुआ खेलने बुलाया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से करीब 1.75 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। फिलहाल फरार सरगना की तलाश जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments