Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : शाकाहारी पत्रकारों को खिला दिया मांस, MP के मंत्री की...

भोपाल : शाकाहारी पत्रकारों को खिला दिया मांस, MP के मंत्री की PC में अनर्थ

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को उस वक्त सियासी और सामाजिक बवाल मच गया, जब राज्य सरकार के मंत्री के सरकारी कार्यक्रम में नॉनवेज परोसे जाने का मामला सामने आया। सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों को कीमा वड़ा पाव और फिश कटलेट परोसा गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

बताया जा रहा है कि कई लोगों ने अनजाने में नॉनवेज खा भी लिया, लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी लगी, कार्यक्रम स्थल पर हंगामा शुरू हो गया। नॉनवेज खाने वाले कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए आपत्ति जताई और इसे ‘धर्म भ्रष्ट’ तक करार दिया।

मामले ने पकड़ा तूल, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

हंगामे की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लिया और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के एसीएस समेत संबंधित अधिकारियों को तलब किया। मंत्री ने कार्यक्रम स्थल से नॉनवेज स्नैक्स तुरंत हटवाए और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि

नॉनवेज परोसने की न तो मेरी सहमति थी और न ही मेरे निर्देश। चाय-पानी की व्यवस्था देखने वाले अधिकारियों से गंभीर लापरवाही हुई है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना, सरकार की नीति पर उठाए सवाल

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में यह स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि किसी भी शासकीय आयोजन में मांसाहार नहीं परोसा जाएगा, सिवाय विदेशी मेहमानों की विशेष मांग के।

कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा,

“सबसे कम बजट वाले विभाग के कार्यक्रम में सबसे महंगा नॉनवेज नाश्ता परोसा जाना सरकार की नीति की खुली अवहेलना है। इससे सरकार की किरकिरी हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि

मांसाहारी भोज को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट की जाए

इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के नाम उजागर किए जाएं

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए

सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल, विपक्ष हमलावर

सरकारी कार्यक्रम में इस तरह की चूक ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़े मुद्दे को भी हवा दे दी है। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और विपक्ष के आरोपों का क्या जवाब देती है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments