Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeछत्तीसगढमतदान केन्द्रों तक बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को पहुंचने में स्वयंसेवकों ने की...

मतदान केन्द्रों तक बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को पहुंचने में स्वयंसेवकों ने की सहायता

मतदान केन्द्रों तक बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को पहुंचने में स्वयंसेवकों ने की सहायता
मनोरा – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में जिला प्रशासन के आदेश अनुसार प्राचार्य श्री जे एन बैरागी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने अनुकरणीय पहल की है। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय मनोरा के छात्र-छात्राओं ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक व्हीलचेयर के माध्यम से या सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचने में स्वयंसेवकों ने सहायता की है


लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वयं सेवकों ने पूरे समर्पण के साथ सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।चुनावी प्रक्रिया में सहयोग देते हुए मतदाताओं को सही दिशा निर्देश प्रदान कर कतार प्रबंधन में सहायता के साथ ऐसे मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर करने और सहायक सुविधाओं की व्यवस्था किया जो स्वयं मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ने अलग अलग मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया को सुचारू और समावेशी बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम अधिकारी शिवचरण भगत ने कहा कि स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता अभियान,रैली भी चलाया था। पंचायत चुनाव हेतु मतदान केंद्र खोंगा में निशा भगत ,मतदान केंद्र भीमसिला में अंजली बाई मतदान केंद्र प्राथमिक शाला मनोरा में आशुतोष यादव ,पप्पू यादव आदर्श भगत ,सुनीता भगत सत्य प्रकाश बैरागी और अंशुमाला कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments