Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...

रामनगर में विकास कार्यों...

रामनगर में विकास कार्यों का जायजा: मंत्री बत्रा ने कचहरी रोड पर नाला...

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमुरैना जिले में शराब माफिया के हौसले बुलंद,चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

मुरैना जिले में शराब माफिया के हौसले बुलंद,चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

  • मुरैना जिले में शराब माफिया ने एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। सिहोनिया थाना क्षेत्र में भाटापुरा नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह अवैध शराब खपाने जा रहे शराब माफियाओं ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब खपाने जा रहे शराब माफ़ियाओं ने चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह यह वारदात सिहोनिया थाना क्षेत्र में भाटापुरा नहर पुलिया के पास हुई है।

महेंद्र भदौरिया और उसका भतीजा सौरभ भदौरिया आबकारी शराब ठेकेदार की दुकानों का काम संभालते हैं। दोनों को सूचना मिली कि दिमनी से गोपी-पंचोली गांव की तरफ़ अवैध शराब की गाड़ी जा रही है। चाचा भतीजे ने अवैध शराब की गाड़ी को रोकने के लिए अपनी बोलेरो गाड़ी सड़क पर लगा दी।

इसी बीच अवैध शराब लेकर जा रहे हैं माफ़ियाओं ने सीधे फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से सौरभ और महेंद्र भदौरिया की मौक़े पर ही मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं। घटना के बाद से दिमनी सिहोनिया से लेकर जिला अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments