Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
Homeमध्य प्रदेशमुरैना : लिफ्ट लेने के लिए किया इशारा तो ट्रक ने दो...

मुरैना : लिफ्ट लेने के लिए किया इशारा तो ट्रक ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना दिमनी थाना क्षेत्र की है घटना शनिवार रात की है। इस हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौसपुरा गांव के महिपाल परमार और विवेक मुरैना जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।

दोनों दिमनी थाना क्षेत्र में खड़े हुए थे, तभी उनको एक ट्रक दिखाई दिया उन्होंने ट्रक ड्राइवर को लिफ्ट के लिए इशारा किया। ट्रक ड्राइवर ने दोनों को टक्कर मार दी, गंभीर हालत में दोनों को मुरैना के जिला अस्पताल ले जाया गया।

यहां पर महिपाल की मौत हो गई विवेक की हालत गंभीर है, उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है दिमनी थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments