Monday, August 24, 2026

TOP NEWS

RRB JE Recruitment 2026:...

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के...

हिंदू युवती के साथ...

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 स्थित होटल...

बांग्लादेश में नशाखोरी का...

बांग्लादेश में नशाखोरी का विरोध करने पर हिंदू परिवार के 4 लोगों की...

Lava का बड़ा धमाका:...

नई दिल्ली / टेक डेस्क:भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava देश में 5G यूजर...
Homeमध्य प्रदेशरायसेन : पैर छूकर दिया सम्मान, फिर डिप्टी रेंजर समेत दो को...

रायसेन : पैर छूकर दिया सम्मान, फिर डिप्टी रेंजर समेत दो को मारी गोली, फायरिंग के बाद खुद भी फांसी पर झूला, वजह हैरान कर देगी

एनटीवी टाइम न्यूज रायसेन/ मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नर्सरी परिसर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पूर्व कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर सहित तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। घटना में डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा और महिला कर्मचारी सुमन बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक अन्य कर्मचारी डालचंद बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी करीब पांच साल पहले नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही के चलते उसे हटा दिया गया था। घटना के दिन वह देसी कट्टा लेकर नर्सरी पहुंचा। एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे के मुताबिक, आरोपी ने पहले डिप्टी रेंजर के पैर छुए, फिर किसी बात को लेकर नाराजगी जताई और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी, जबकि सुमन बाई को लगी गोली आर-पार हो गई। डालचंद पर भी कट्टा ताना गया, लेकिन वह भागते समय गिर गया, जिससे गोली उसे नहीं लगी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आत्महत्या की आशंका जताई है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments