Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशरेप केस में हुई थी फांसी, HC ने किया बरी, फिर मूकबधिर...

रेप केस में हुई थी फांसी, HC ने किया बरी, फिर मूकबधिर से की हैवानियत, अब हुआ गिरफ्तार

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में 11 साल की बच्ची के साथ रूह कंपा देने वाली दरिंदगी करने वाला दरिंदा रमेश खाती आखिरकार 17 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। राजगढ़ पुलिस आरोपी को राजस्थान की सीमा से पकड़कर लाई है। आरोपी मासूम बच्ची को घर से उठा ले गया था और उसके साथ हैवानियत कर फरार हो गया था। बच्ची जंगल में गंभीर हालत में मिली थी जिसे भोपाल रेफर किया गया था और वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी।

राजस्थान सीमा से पकड़ाया दरिंदा

एसपी आदित्य मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने साइबर टीम की मदद से 400 घंटे अलग-अलग सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तब कहीं संदिग्ध आरोपी नजर आया था जिसके बाद उसकी तलाश की गई और राजगढ़ से लेकर शुजालपुर, शाजापुर, नीमच, उज्जैन, जयपुर, रतलाम, भोपाल, विदिशा सहित प्रयागराज तक सर्चिंग की गई। जिसे अब राजस्थान की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरिंदे को हो चुकी थी पहले फांसी की सजा

पुलिस के मुताबिक आरोपी रमेश खाती शाजापुर जिले का रहने वाला है जिस पर जिस पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। वो साल 2003 में 5 साल की बच्ची और साल 2014 में आठ साल की बच्ची के साथ आष्टा में बलात्कार की घटना को अंजाम दे चुका है। आष्टा में बच्ची से रेप के मामले में उसे लोवर कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी लेकिन साल 2019 में हाईकोर्ट मे रिवीजन के दौरान वो बरी हो गया था। जिसके बाद उसने अब नरसिंहगढ़ में 2 फरवरी को 11 साल की मूक बधिर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments