Wednesday, September 2, 2026

TOP NEWS

एमपी में दिल दहला...

एमपी में दिल दहला देने वाली वारदात: मक्के की रोटी के विवाद में...

स्वरा भास्कर के बयान...

इतिहास बनाम आधुनिक नजरिया: स्वरा भास्कर का विवादित बयान और 1303 ईस्वी के...

हाईवे की ‘जगमगाती लाइटें’...

हाईवे की 'जगमगाती लाइटें' बनीं आफत: सोयाबीन की फसलें हुई 'बांझ', किसानों पर...

‘रामायण में माता सीता...

'रामायण में माता सीता का चरित्र भगवान राम से भी महान', महिलाओं के...
Homeमध्य प्रदेशशाजापुर : नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी छात्र को पीटा, सिर पर...

शाजापुर : नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी छात्र को पीटा, सिर पर चप्पल रख कर बुलवाया ‘लव जिहाद पाप है’… एमपी के शुजालपुर का मामला

  • लड़की के भाई का कहना है कि आरोपी से उसकी बहन की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह लड़की से मिलने आया था। उसने लड़की के कुछ फोटो खींचे थे। लड़की फोटो डिलीट करने को कह रही थी, जबकि आरोपी धमकी दे रहा था। इसी दौरान उसने छेड़छाड़ की।

शुजालपुर। शुजालपुर में एक छात्र के सिर पर चप्पल रखवाने और उससे माफी मंगवाने का मामला सामने आया है। वीडियो में लड़का बोल रहा रहा कि लव जिहाद पाप है।’

वीडियो शुजालपुर सिटी स्थित एक कैफे का बताया जा रहा है। लड़की के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग छात्र पर एससी एसटी, एक्ट पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने बच्चे को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे फिलहाल छोड़ दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लड़की से मिलने आया था

  • नाबालिग लड़का 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ बैठा था। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और लड़के के साथ मारपीट की। लड़की ने बताया कि वह यहां किसी काम से आई थी।
  • शुजालपुर सिटी थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने बताया कि लड़की राजगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसकी 9वीं के छात्र से एक साल से दोस्ती थी। इस बीच, लड़की के परिजन के बयान भी सामने आए हैं।
  • लड़की के भाई ने पुलिस को बताया है कि इंस्टाग्राम पर उसकी बहन की दोस्ती लड़के से हुई थी। वह 40 किलोमीटर दूर सारंगपुर जाकर लड़की से मिला। वहां उसके साथ कुछ फोटो खींच लिए।
  • बाद में जब लड़की ने दोस्ती खत्म करना चाही तो आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। वह लड़की को कैफे ले गया और फिर दोनों टेबल पर बैठे। लड़की बार-बार फोटो डिलीट करने के लिए कहती रही, तभी लड़के ने लड़की का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।
  • लड़की के परिजन का आरोप है कि वह लड़की को परेशान कर रहा था। फोटो डिलीट करने को कहा, लेकिन वह धमकी दे रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments