Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशIndore Bhavna Murder Case: इंदौर पुलिस ने सुलझाई भावना की मौत की...

Indore Bhavna Murder Case: इंदौर पुलिस ने सुलझाई भावना की मौत की गुत्थी, मुख्य आरोपी के यहां मिले महिला के कपड़े

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्य प्रदेश के इंदौर में आधी रात को कुछ युवक घायल अवस्था में युवती को कार से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसकी आंख में गोली लगी थी। युवती की पहचान भावना सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।

महालक्ष्मी नगर स्थित घटनास्थल की फोटो जहां शराब की बोतल के साथ पिस्टल भी रखी है।

इंदौर। 28 वर्षीय भावना सिंह की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशु यादव के दोस्तों को हिरासत में लिया है। एक दोस्त ने बताया कि आशु मूलत: दतिया का है। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता था।

गोली चलने के बाद उसने दोस्त को कॉल कर कहा था कि भावना ने मजाक-मजाक में पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया। पुलिस के मुताबिक, आशु जिस मकान में रहता है वह महालक्ष्मी नगर (आर सेक्टर) निवासी दीपक शर्मा का है। उसका अनुबंध पीयूष अवस्थी निवासी सिद्धीपुरम कॉलोनी खंडवा, रोहित दयानी निवासी कंपू रोड गिर्द ग्वालियर, कान्हा गोयल निवासी स्टारलिंग स्काय लाइन और राहुल शर्मा निवासी सांपरारा पोहरी शिवपुरी के नाम से किया गया था।

प्रॉपर्टी का काम करता था आशु, आखिरी लोकेशन बायपास मिली

  • आशु प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम बताता था। मकान की तलाशी में पुलिस को आशु के नाम के दस्तावेज व महिला के वस्त्र मिले हैं। जांच में पता चला उसका भाई मुकुल यादव और दोस्त स्वस्ति राय (ग्वालियर) भी साथ रहती थी।
  • पड़ोसी प्रहलाद जायसवाल के मुताबिक, उसने लोगों से कहा था कि ऑनलाइन कारोबार करता है। होली पर स्वस्ति की मां भी मिलने आई थी। पुलिस को कमरे से एक एफआईआर की प्रति भी मिली है जो आशु द्वारा किशनगंज थाना में दर्ज करवाई गई थी।
  • उसका खाना खाने के दौरान ढाबे पर कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों के मोबाइल बंद हो गए हैं और आखिरी लोकेशन रिंग रोड की मिली है। पुलिस ने पिस्टल और 10 कारतूस जब्त कर लिए हैं।

फोन चार्ज करते ही बजी घंटी, सहेली ने बताई पहचान

पुलिस को मौके पर एक फोन भी मिला। टीआइ तारेश सोनी ने उसे चार्ज किया तो एक युवती का कॉल आया। उसने बताया कि फोन भावना का है। वह कुछ दिनों पूर्व ही मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने इंदौर गई है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है।

भावना ने प्रापर्टी ब्रोकर से भी कमरे के लिए संपर्क किया था। हत्या की खबर सुनकर भावना की सहेली इंदौर के लिए रवाना हो गई। उधर आधार कार्ड पर दर्ज पते पर मुरार थाने की पुलिस को भेजा, लेकिन पता गलत निकला।

भावना ने मजाक में ट्रिगर दबाया…

पुलिस को घर के हॉल में चार गिलास मिले हैं। इससे शक है पार्टी में आशु के साथ मुकुल, स्वस्ति और भावना ही थी। बीयर और एनर्जी ड्रिंक की कैन के अलावा खून से सना भावना का पर्स भी मिला है। उसमें आधार और पैन कार्ड मिला है। डीसीपी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद आरोपी बढ़ा दिए जाएंगे। मकान से माउजर के साथ शराब और बीयर की कई बोतलें मिलीं।

कार एक महीने पूर्व किराये पर ली

जिस कार से भावना को अस्पताल लाया गया, वह आशु ने एक महीने पूर्व जतिन जैसवार निवासी मूसाखेड़ी से 1200 रुपये रोज पर किराये पर ली थी। जतिन के मुताबिक, आशु ने पहले पिनेकल ड्रीम का पता बताया था। हालांकि कार की लोकेशन उसे महालक्ष्मी नगर की ही मिलती थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments