Thursday, May 21, 2026

TOP NEWS

देवास ब्लास्ट मामले में...

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम आरोपी को कस्टडी...

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड...

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर: अज्ञात...

NEET पेपर लीक: लातूर...

NEET पेपर लीक: लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था 'गेस...

इंदौर : दादा ने...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में से चौंकानें वाली घटना...
Homeमध्य प्रदेशशादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, धर्म बदलने...

शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/MP के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर छह महीने तक शारीरिक शोषण किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने शादी का दिया लालच

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की उम्र 32 वर्ष है और वह शादीशुदा है। दो बच्चों की मां होने के बावजूद पति से पिछले 10 सालों से विवाद के कारण मायके में रह रही थी। इसी दौरान वह राजनगर तहसील में प्रमाणपत्र बनवाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी रियाज उर्फ रिज्जू खान से हुई। रियाज उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे का रहने वाला है।

छह माह तक करता रहा शोषण

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पति से विवाद की बात जानने के बाद उसे भरोसा दिलाया कि वह तलाक ले ले, उसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसी बहाने आरोपी उसके घर आने-जाने लगा और शादी के वादे पर लगातार छह माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी अब शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर उसने पूरी घटना अपने पिता को बताई और उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित SC/STएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रियाज उर्फ रिज्जू खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments