Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसांसद शंकर लालवानी का बड़ा बयान-पाकिस्तान से आए सिंधी हिंदू शरणार्थियों को...

सांसद शंकर लालवानी का बड़ा बयान-पाकिस्तान से आए सिंधी हिंदू शरणार्थियों को नहीं भेजा जाएगा वापस

प्रफुल्ल तवर

सांसद शंकर लालवानी का बड़ा बयान-पाकिस्तान से आए सिंधी हिंदू शरणार्थियों को नहीं भेजा जाएगा वापस

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी ने एक महत्वपूर्ण वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से भारत आए सिंधी हिंदू शरणार्थियों को लेकर केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट की है। यह वीडियो पूरी तरह से सिंधी भाषा में जारी किया गया है, ताकि संदेश सीधे समुदाय तक उनकी मातृभाषा में पहुंच सके।

वीडियो में सांसद लालवानी ने कहा कि पाकिस्तान से लंबे समय के वीज़ा (Long Term Visa – LTV) पर भारत आए सिंधी हिंदू नागरिकों को किसी भी हाल में वापस नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने यह आश्वासन देते हुए कहा कि इन शरणार्थियों की सुरक्षा और स्थायित्व सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

लालवानी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई सिंधी परिवारों में भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। उनका यह संदेश सिंधी समुदाय को राहत देने वाला माना जा रहा है। सांसद ने यह भी कहा कि वह लगातार केंद्र सरकार से संपर्क में हैं और सिंधी समुदाय के अधिकारों व उनके नागरिकता संबंधी मामलों को मजबूती से उठा रहे हैं।

इस वीडियो के ज़रिए सांसद ने भरोसा दिलाया कि भारत, खासकर मध्यप्रदेश में रह रहे सिंधी शरणार्थियों को पूरा समर्थन मिलेगा और उनकी नागरिकता प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments