Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पिरान कलियर: दरगाह के...

पिरान कलियर: दरगाह के आवासीय भवन में LIU ऑफिस की छत गिरी, कर्मी...

‘SIR’ तो 2024 में...

अमित शाह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया 2024 में आई, जबकि कांग्रेस दशकों से हार रही है। उन्होंने कांग्रेस को 2029 में चौथी बार बड़ी हार के लिए तैयार रहने की नसीहत दी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

कम बारिश से जल...

"इंदौर में कम बारिश के चलते गर्मियों में संभावित जल संकट से निपटने की तैयारी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम मोहन यादव से मिलकर मांगा 50 करोड़ का विशेष पैकेज, नर्मदा-गंभीर लिंक से भरे जाएंगे यशवंत सागर और बिलावली तालाब।"

विशेष रिपोर्ट: ‘लोकतंत्र के...

"क्या भारत में लोकतंत्र सिर्फ एक मुखौटा है? नेहरू-गांधी परिवार से लेकर मध्य प्रदेश के सिंधिया-नाथ राजवंश तक, जानिए कैसे आज भी राजनीतिक दल योग्यता को दरकिनार कर 'राजा के बेटे को ही राजा' बना रहे हैं। NTV TIME का विशेष विश्लेषण।"
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार चोरी के 6 दो पहिया...

पीथमपुर : बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार चोरी के 6 दो पहिया वाहन बरामद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पीथमपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में चोरी के 6 दोपहिया वाहनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तूफान पिता महेश सरगरा के रूप में हुई है जो सरलाय, थाना बड़वाह, जिला खरगोन का रहने वाला है। उप निरीक्षक दशरथ सिंह मंडलोई के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक पीथमपुर के महाकाल ऑटो डील पर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी से करीब 5 लाख रुपए कीमत के 6 दोपहिया वाहन जब्त किए। जांच में सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।पुलिस आरोपी को धार न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि और चोरी के वाहनों की बरामदगी की जा सके। पुलिस पूर्व में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments