Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बरगांव में 16 और...

शहपुरा/डिंडौरी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री मां आघा कालीकोत्सव समिति,...

बरगांव में 16 और...

शहपुरा/डिंडौरी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री मां आघा कालीकोत्सव समिति,...

NTVTIME EXCLUSIVE सुप्रीम कोर्ट...

बुधनी के कोसमी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; भाजपा के 2 पूर्व सरपंचों का 30 एकड़ का अवैध कब्जा जमींदोज। आशियाने टूटने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। पूरी खबर पढ़ें।

गोवा को ड्रग्स हब...

गोवा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा को 'रावण' और कांग्रेस को 'राम' बताया। उन्होंने गोवा को ड्रग्स हब बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे दलों को वोट देने से सीधे भाजपा को फायदा होता है। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेश26 कांवड़ यात्री हुए थे घायल, हिंदू संगठनों ने CSP को सौंपा...

26 कांवड़ यात्री हुए थे घायल, हिंदू संगठनों ने CSP को सौंपा ज्ञापन; पुलिस कर रही गुजरात कनेक्शन की जांच

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगर पीथमपुर में श्रावण के अंतिम सोमवार को हुई कांवड़ यात्रा के दौरान हुए हादसे ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है। तारपुरा स्थित वोकनेश्वर मंदिर से इंडोरामा माता मंदिर जा रही कांवड़ यात्रा में एक स्कॉर्पियो कार की टक्कर से 26 कांवड़ यात्री घायल हो गए थे। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध तांबा (कॉपर पट्टियां) बरामद होने के बाद क्षेत्र में औद्योगिक चोरी और तस्करी की आशंका गहरा गई है।

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता सेक्टर-1 स्थित नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रियों को टक्कर मारने वाला वाहन वास्तव में अवैध तांबा परिवहन के काम में लगा हुआ था

हिंदू जागरण मंच (धार) के धीरेन्द्र ठाकुर ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 तारीख को कांवड़ यात्रा के दौरान कार चालक ने जानबूझकर श्रद्धालुओं पर गाड़ी चढ़ा दी, जबकि यात्रियों ने वाहन रोकने का प्रयास किया था। हादसे में 26 यात्री घायल हुए, जिनमें से 4 गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 500 किलोग्राम से अधिक तांबा मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से फारूक लाला सहित कुछ संदिग्धों के नाम सामने आने का भी जिक्र किया और तांबा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कमल सिंह चौहान ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि 24 तारीख को हुई घटना में स्कॉर्पियो वाहन से अवैध कॉपर पट्टियां बरामद की गई थीं और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वाहन चालक ने तांबा गुजरात से लाना बताया है, जिसके आधार पर पुलिस टीम गुजरात पुलिस से भी संपर्क साधकर जानकारी जुटा रही है। चौहान ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में सौंपे गए सभी बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगीl

धीरेन्द्र रघुवंशी (हिंदू जागरण मंच धार)
कमल सिंह चौहान (नगर पुलिस अधीक्षक)
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments