Saturday, April 18, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशPITHAMPUR : कोई सुझाव है तो हाईकोर्ट जाएं, पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड...

PITHAMPUR : कोई सुझाव है तो हाईकोर्ट जाएं, पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के मामले में दखल से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया

संवाददाता प्रफुल्ल तंवर

मध्यप्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाईड का कचरा नष्ट करने का विरोध करने वाली याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (27 फरवरी, 2025) को निपटारा कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देने से मना कर दिया है. याचिकाकर्ता ने कचरे को भोपाल से लाकर पीथमपुर में जलाने पर रोक की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह प्रक्रिया विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चल रही है. हाईकोर्ट इसकी निगरानी कर रहा है, जिसके पास कोई सुझाव हो, वह हाईकोर्ट में उसे रखे.

इंदौर के रहने वाले चिन्मय मिश्रा नाम के याचिकाकर्ता ने यूनियन कार्बाइड के कचरे को भोपाल से लाकर पीथमपुर में जलाने पर रोक की मांग की थी. याचिका में कहा गया था कि मामले में पीथमपुर के लोगों से सलाह नहीं ली गई है. कचरे को नष्ट करने से पीथमपुर में रेडिएशन का खतरा हो सकता है. अगर रेडिएशन फैलता है, तो उससे प्रभावित लोगों की चिकित्सा की सुविधा भी उस इलाके में नहीं है.

1984 में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से ज़हरीली मिथाइल आइसोनेट गैस लीक हुई थी. इससे 8 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही, हजारों लोग अपंगता, अंधेपन और दूसरी विकृतियों के शिकार हुए थे. यूनियन कार्बाइड का औद्योगिक कचरा 40 साल से वहीं पड़ा है. 3 दिसंबर, 2024 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 4 सप्ताह में औद्योगिक कचरा भोपाल से डिस्पोजल साइट पर पहुंचाने का आदेश दिया था. इसे लेकर धार जिले के पीथमपुर में कड़ा विरोध हो रहा है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments