Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
Homeमध्य प्रदेशBHIND : गोलियों से युवक को भूना फिर पत्थर से सिर कुचलकर...

BHIND : गोलियों से युवक को भूना फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

BHIND NEWS : मध्यप्रदेश के भिंड में जुएं के फड़ में विवाद के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं. इस घटना में युवक की मौत हो गई है

मध्यप्रदेश के भिंड से एक बड़ी खबर है. यहां जुएं के फड़ में विवाद के बाद शनिवार की रात को एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मामला पुरानी रंजीश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

ये है मामला

दरअसल शनिवार की रात को जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के जीसकपुरा गांव में एक युवक रविन्द्र उर्फ छुट्टे को गोलियों से भून दिया गया. इतनी ही नहीं उसके सिर को पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.ये पूरी घटना जुएं के फड़ में हुई है. यहां पहले तो दो लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ. फिर ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीश के चलते युवक पर खून सवार हुआ था.

बदला लेने दिया वारदात को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि 2016 में मृतक रविन्द्र उर्फ छुट्टे ने आरोपी जितेंद्र नरवरिया के भाई की गोली मारकर हत्या की थी. मृतक आठ साल की सजा काटकर जेल से छूटा था. जीसकपुरा गांव में शनिवार की रात को ये लोग जुआं खेल रहे थे. दोनों के बीच विवाद हो गया और अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए युवक को गोलियों से भून डाला. फिर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस भी मौके पर पहुंची. मामले की जांच कर की जा रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments