Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : नशे ने बना दिया वाहन चोर, पुलिस ने बदमाश को...

BHOPAL : नशे ने बना दिया वाहन चोर, पुलिस ने बदमाश को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

BHOPAL NEWS : मध्यप्रदेश के भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि निशातपुरा थाने का निगरानी बदमाश मोहम्मद फजल उर्फ फज्जू चोरी करने के बाद अपना ठिकाना बदल लेता था।

नशे का शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करता था। पुलिस ने उससे चोरी के तीन स्कूटर, ई-रिक्शा और बाइक बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ चार थानों में 8 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

निशातपुरा पुलिस ने बताया कि दशहरा मैदान हाउसिंग बोर्ड कालोनी से एक लड़के को हिरासत में लिया था। उसकी पहचान मोहम्मद फजल उर्फ फज्जू के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास एक छुरा मिला। बिना नंबर की बाइक के बारे में पूछा तो वह चोरी की निकली। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने तीन अन्य चोरी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments