Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : एमपी के पांच जिलों में बनेंगे सीएनजी प्लांट, लोगों को...

BHOPAL : एमपी के पांच जिलों में बनेंगे सीएनजी प्लांट, लोगों को होगा बड़ा फायदा

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश में रिलायंस बॉयो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। राजधानी भोपाल सहित कई शहरों ने प्लांट के निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। बीते दिनों मोहन सरकार की ओर से बॉयो फ्यूल पॉलिसी–2025 को मंजूरी दे दी गई है। जिसमें सरकार ने बॉयो फ्यूल यूनिट लगाने पर कई तरह की छूट देने का ऐलान किया है।

इन पांच शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना और बालाघाट में बॉयो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी है। दिसंबर 2025 से प्लांट शुरु होने का अनुमान है। अगस्त 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एनुअल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने 100 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की थी। जिसमें 10 प्लांट एमपी में लगाने हैं। इससे आसपास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

कैसे बनती है बायो फ्यूल

बॉयो फ्यूल बनाने के लिए फसलों का कचरा, गोबर, सीवेज, फूड वेस्ट को एक टैंक में प्रोसेस किया जाता है। इस टैंक में ऑक्सीजन नहीं होता है। बायोगैस में लगभग 50-60% मीथेन, 30-40% कार्बन डाइऑक्साइड और कुछ अशुद्धियां होती हैं। बायोगैस से कार्बन डाइऑक्साइड, पानी, हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी अशुद्धियां हटाई जाती हैं। गैस में लगभग 95% मीथेन तक शुद्ध हो जाती है। इसके बाद यह बायो-सीएनजी बन जाती है। गैस को हाई प्रेशर में कंप्रैस करके सिलेंडरों में भरा जाता है।

क्या बोले सीएम डॉ मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बायो फ्यूल योजना-2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट” (LiFE) अभियान के मूल सिद्धांतों के अनुरूप है, जिसमें सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन पर जोर दिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments