भोपाल। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भोपाल जिला प्रशासन एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। प्रशासन द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग योजना के तहत 50 छात्रों का चयन कर उन्हें UPSC और MPPSC की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।
अधिकारी खुद पढ़ाएंगे और देंगे गाइडेंस
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को जिले के प्रशासनिक अधिकारी (IAS, SAS और अन्य वरिष्ठ अधिकारी) स्वयं मार्गदर्शन देंगे और विषय संबंधी कक्षाएं लेंगे। अधिकारी अपने अनुभव साझा करने के साथ-साथ परीक्षा क्रैक करने की रणनीतियों पर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
2 साल पहले हुई थी योजना की शुरुआत
इस नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भोपाल प्रशासन ने 2 वर्ष पूर्व की थी। पूर्व में मिले सकारात्मक परिणामों और छात्रों के उत्साह को देखते हुए इसे इस सत्र में भी जारी रखा जा रहा है।
Bhopal Free UPSC Coaching 2026: भोपाल में 50 छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, रजिस्ट्रेशन शुरू
RELATED ARTICLES


