Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

रुड़की: भाजपा का कांग्रेस...

रुड़की: भाजपा का कांग्रेस पर वार - राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का...

इंदौर: सयाजी होटल के...

सयाजी होटल के बाहर से टेम्पो ट्रैवलर चुराकर भाग रहे बदमाश का कहर। लोडिंग रिक्शा और बाइक को टक्कर मारने के बाद पोल से टकराया वाहन, जनता ने की धुनाई। पूरी ख़बर पढ़ें।

आबकारी की लापरवाही से...

आशीष जवखेडकर की रिपोर्टआज राऊ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के कादम्बरी...

MP शिक्षक पदोन्नति: मध्य...

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज। स्कूल शिक्षा विभाग खंगालेगा 8 साल का गोपनीय प्रतिवेदन (CR) रिकॉर्ड। दिसंबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा (TET Exam) के बाद जारी होगी पहली सूची, देखें पूरी डिटेल।
Homeराज्य-शहरFASTag का नया नियम लागू, गलती की तो देना पड़ेगा डबल टोल!

FASTag का नया नियम लागू, गलती की तो देना पड़ेगा डबल टोल!

लोकेश शर्मा

Fastag New Rules: फास्टैग को लेकर नए नियम आज से लागू हो चुके हैं। नए नियम के अनुसार, फास्टैग भुगतान में देरी पर कट सकता है डबल टोलअगर आपके फास्टैग में बैलेंस नहीं है तो उसका रिचार्ज टोल से गुजरने के 60 मिनट पहले करना होगा। अगर नहीं कर पाए तो टोल से गुजरने के 10 मिनट बाद भी रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें भी चूके तो दोगुना टोल शुल्क देना पड़ेगा। एनएचएआइ ने यह व्यवस्था बीते सोमवार से लागू कर दी है।अगर वाहन के फास्टैग में बैलेंस कम है और टोल ज्यादा चुकाना है तो बैलेंस जीरो हो जाता है। इससे वाहन टोल से गुजर जाता है और टोल राशि कट जाती है। बैलेंस माइनस हो जाता है और अगली बार रिचार्ज कराने पर माइनस राशि काट ली जाती है। अब टोल से पहुंचने के 60 मिनट पहले रिचार्ज कराना होगा। नहीं कर पाए तो टोल से गुजरने के 10 मिनट बाद करा सकते हैं। इससे डबल टोल नहीं लगेगा।एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार, फास्टैग का पैसा ट्रांसफर होने में 60 मिनट लगते हैं। पैसा अपडेट होने के पहले टोल पर पहुंचे वाहन का बैलेंस शो नहीं होता है। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल का कहना है कि व्यवस्था टोल से आवाजाही व वसूली को आसान बनाने के लिए की गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments