Sunday, October 4, 2026

TOP NEWS

परमवीर चक्र विजेता निर्मल...

परमवीर चक्र विजेता निर्मल जीत सिंह सेखों की शौर्यगाथा को नमन, 5000 से...

दिल्ली: इंडिया गेट पर...

दिल्ली के इंडिया गेट पर आम आदमी पार्टी (AAP) का जोरदार प्रदर्शन। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने बोला धावा, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें NTV TIME पर।

“जीतू पटवारी की राजनीति...

इंदौर भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बड़ा हमला, कहा- उनकी राजनीति राखी सावंत जैसी है, सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए करते हैं ड्रामा। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।

पीथमपुर में ‘सेवा सेतु...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा...
Homeमध्य प्रदेशगंजबासौदा में पुलिस का कड़क ऑन-ग्राउंड एक्शन: विधायक और एसपी ने बिना...

गंजबासौदा में पुलिस का कड़क ऑन-ग्राउंड एक्शन: विधायक और एसपी ने बिना हेलमेट वालों को रोका, थमाया हेलमेट; नियम मानने वालों को मिला गुलाब!

गंजबासौदा (विदिशा)।
सड़क हादसों पर नकेल कसने और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गंजबासौदा में पुलिस प्रशासन ने एक कड़क और अनूठा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में स्थानीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी और एसपी रोहित काशवानी खुद सड़कों पर उतरे और मोर्चे की कमान संभाली।
गाँधीगिरी और सख्ती का अनोखा मेल:
अभियान के दौरान विधायक हरि सिंह रघुवंशी और एसपी रोहित काशवानी ने बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को रोका। उन्हें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का हवाला देते हुए कड़े शब्दों में यातायात नियमों की समझाइश दी। इसके साथ ही, अधिकारियों ने मौके पर ही चालकों को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर भविष्य में हमेशा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। वहीं दूसरी ओर, जो नागरिक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर चल रहे थे, उन्हें विधायक और एसपी ने गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी नागरिक जिम्मेदारी की सराहना की।
इस अनूठी पहल से शहर भर के वाहन चालकों में हड़कंप के साथ-साथ जागरूकता का कड़ा संदेश देखने को मिला।
प्रशासन की तगड़ी मौजूदगी:
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसडीओपी शिखा भलावी, ट्रैफिक प्रभारी निरपत सिंह लोधी, सिटी थाना प्रभारी संजय बेदीया, और देहात थाना प्रभारी जय कुमार सिंह मुस्तैद रहे। इनके साथ एएसआई वीरेंद्र तिर्की, आरक्षक रामसिंह योद्धा, आरक्षक बुद्ध पाल सिंह, आरक्षक नवल सिंह जगैत, सैनिक राकेश साहू, और सैनिक इंद्राज सिंह दांगी सहित पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल
पल्स इंडिया 24 न्यूज, गंजबासौदा (विदिशा, मध्य प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments