Sunday, October 4, 2026

TOP NEWS

गंजबासौदा में पुलिस का...

गंजबासौदा (विदिशा)।सड़क हादसों पर नकेल कसने और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने...

धीरेंद्र शास्त्री बोले- महिलाएं...

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान; महिलाएं अकेली धाम न आएं और सेवादारों पर भी भरोसा न करें, bageshwar dham dhirendra shastri big statement on women safety do not trust sevadars, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला सुरक्षा को लेकर दी बड़ी चेतावनी; बोले- 5 किमी परिसर की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी नहीं, dhirendra shastri news bageshwar dham security alert for women, बागेश्वर सरकार का हैरान करने वाला बयान; महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं और अपनी सुरक्षा खुद संभालें

4500 संविदा कर्मचारियों ने...

मध्य प्रदेश में 4500 संविदा बिजली कर्मचारियों ने नियमितीकरण परीक्षा के लिए सरकार को 5 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. मांग पूरी न होने पर काम बंद की चेतावनी

Hyundai ग्राहकों की लॉटरी!...

Hyundai Always Around Camp 2026: हुंडई इंडिया ने आज से देशव्यापी फ्री कार चेकअप कैंप शुरू कर दिया है। अब वर्कशॉप जाने की ज़रूरत नहीं, मॉल्स और सोसायटियों में ही एक्सपर्ट्स गाड़ी की 18-पॉइंट फ्री जांच करेंगे। जानिए इस ऑफर का लाभ कैसे उठाएं।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर में 'सेवा सेतु अभियान' का विशाल शिविर संपन्न: केंद्रीय मंत्री सावित्री...

पीथमपुर में ‘सेवा सेतु अभियान’ का विशाल शिविर संपन्न: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में 100 पात्र परिवारों को मिले पट्टे, 18 विभागों ने दीं सेवाएं

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा सागौर स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल (पुलिस थाना रोड) परिसर में ‘सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत एक विशाल जनकल्याणकारी हितग्राही शिविर का सफल आयोजन किया गया। ‘हर घर सेवा, हर घर विकास’ के संकल्प के साथ प्रातः 10 बजे से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने पहुँचकर शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठाया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना विक्रम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल और जिला अध्यक्ष निलेश भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया पट्टा वितरण रहा, जिसके तहत मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से 100 पात्र हितग्राहियों को भूमि के पट्टे वितरित किए गए। वर्षों से अपने आवास के अधिकार का इंतजार कर रहे परिवारों को पट्टा मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे।

अभियान को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए शिविर स्थल पर शासन के 18 विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (SDM) राज कुमार हालदार, तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जोगिंदर सिंह डाबर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण किया, नए पंजीयन किए और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

शिविर के दौरान आयुष्मान भारत योजना और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत कार्ड बनाने व नि:शुल्क इलाज की प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, महिला एवं बाल विकास की योजनाओं सहित शिक्षा और रोजगार से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को उपलब्ध कराया गया।

आयोजन के अंत में उपस्थित अतिथियों ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं आमंत्रित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जनसेवा के कार्य को जन-जन तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

शिवानी श्रीवास्तव (तहसीलदार पीथमपुर)
सावित्री ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments