Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर...

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के दावे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।
Homeमध्य प्रदेशINDORE : दो बाइक में भिडंत, चालक दस फीट दूर जाकर गिरा,...

INDORE : दो बाइक में भिडंत, चालक दस फीट दूर जाकर गिरा, बच गई जान

लोकेश शर्मा

इंदौर। कनाडिया रोड़ पर कल देर रात दो बाइक में जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें टक्कर मारने वाला बाइक सवार दस फीट दूर जाकर गिरा और बेहोश हो गया जबकि दूसरे बाइक सवार की टांग टूट गई। एक बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसका आइल सडक़ पर फैल गया। हादसे की आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग बाहर आए और फिर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना कल रात एक बजे के लगभग कनाडिया रोड़ पर संविदनगर सब्जी मंडी के कट पर हुई। यहां एक बाइक सवार जिसका नाम हरिओम बताया जा रहा है, वह अपनी साली के साथ कट से रोड़ पार कर रहा था। इसी दौरान बंगाली की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे ऐसी टक्कर मारी कि वह दस फीट दूर जा गिरा।

हालांकि उसकी जान बच गई, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी बाइक चकनाचूर हो गई और उसका ऑईल टैंक तक फट गया। आवाज सुनकर वहां रहने वाले भाजना नेता राजा कोठारी और अन्य लोग सडक़ पर आए और बेहोश पड़े व्यक्ति को होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उसे होश नहीं आया। इस पर उन्होंने तिलकनगर पुलिस को सूचना दी और उसे मेडिकेयर अस्पताल भेजा। एक घायल का नाम शरण गुरू निवासी शंकर बाग है, जबकि साली के साथ बाइक पर जा रहे व्यक्ति का नाम हरिओम है। उसे भी बाद में रिक्शा से मेडिकल के लिए भेजा गया। उसकी भी टांग टूट गई है और वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। सडक पर आइल गिरा होने से लोगों ने बालू रेत डालकर आई को साफ किया ताकि कोई और दुर्घटना न हो। लोगों का कहना था कि कनाडिया रोड़ पर चार से पांच कट है और कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है, जिसके चलते आए दिन यहां कट से निकलने के दौरान दुर्घटनाएं होती है

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments