Saturday, August 22, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
HomeदेशInternational Yoga Day: PM मोदी ने मनाया योग दिवस, दिल्ली की CM...

International Yoga Day: PM मोदी ने मनाया योग दिवस, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे किया योग

विशाखापट्टनमः आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 11वां संस्करण मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया और करीब 5 लाख लोगों के साथ एक साथ योग किया। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक चला, जहां प्रधानमंत्री ‘कॉमन योगा प्रोटोकॉल’ के तहत योगासन करेंगे और लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। पीएम के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी योग करते नजर आए। वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे योग किया।

180 देशों में मनाया जा रहा है योग दिवस

  • इस साल दुनिया के 180 से अधिक देशों में योग दिवस के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं।
  • विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास और सांस्कृतिक केंद्रों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
  • योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने में भारत की भूमिका अहम रही है।

इस साल की थीम: ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’

  • 2025 के योग दिवस की थीम है: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga for One Earth, One Health)
  • इसका उद्देश्य है कि लोग यह समझें कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन के बीच गहरा संबंध है।

योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

  • वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।
  • सिर्फ 90 दिनों के भीतर 177 देशों ने इस प्रस्ताव को समर्थन देकर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया।
  • पहला योग दिवस 21 जून 2015 को दुनिया भर में मनाया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में होंगे शामिल

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर छावनी क्षेत्र में सैनिकों के साथ योग करेंगे।
  • वह सशस्त्र बलों से बातचीत भी करेंगे और योग को उनकी फिटनेस का अहम हिस्सा बनाए जाने पर जोर देंगे।

देशभर में लाखों लोग करेंगे योग

  • भारत में करीब 1 लाख से अधिक स्थलों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
  • स्कूली बच्चे, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, आर्मी और आम नागरिक बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

विशाखापट्टनम में ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन

  • इस बार के मुख्य कार्यक्रम का नाम रखा गया है: “योग संगम”, जो समुद्र किनारे स्थित विशाखापट्टनम के ओपन ग्राउंड में आयोजित हो रहा है।
  • मंच पर PM मोदी के साथ योग गुरुओं, खिलाड़ियों, सेना के जवानों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments