Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।

ममता बनर्जी पर हमले...

ममता बनर्जी पर कोलकाता में चाकू से हमले की कोशिश। दुर्गा पूजा पंडाल जाते समय महिला ने किया हंगामा, खुद को बताया पूर्व CM की भतीजी। पुलिस जांच में जुटी।

पिरान कलियर: दरगाह के...

पिरान कलियर: दरगाह के आवासीय भवन में LIU ऑफिस की छत गिरी, कर्मी...
Homeमध्य प्रदेशKATNI : कटनी जिले में चार बच्चियां बरगी नहर में डूबीं... एक...

KATNI : कटनी जिले में चार बच्चियां बरगी नहर में डूबीं… एक को बचाया, दो के शव मिले और तीसरी की तलाश

उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवारा गांव में एक दुखद घटना घटी। बरगी नहर में नहाने गई चार बच्चियां पानी में डूब गईं। इनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो के शव मिल गए हैं। चौथी बच्ची की तलाश अभी भी जारी है।

कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवारा गांव के पास से गुजरी बरगी नर्मदा दाईं तट नहर में रविवार की सुबह नहाने गई चार बच्चियां गहरे पानी में जाने से डूब गई। जिसमें से एक को ग्रामीण ने बचा लिया।

दो के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं चौथी बच्ची की तलाश जारी है। मौके पर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल सहित मौजूद हैं और ग्रामीणों की मदद से नहर में लापता बालिका की तलाश की जा रही है

रविवार सुबह नहाने गई थी

जानकारी के अनुसार परसवारा गांव निवासी सिद्धि पटेल पिता कौशल पटेल, 12 साल, अंशिका पटेल पिता अज्जू पटेल 14 साल, सिद्धि की छोटी बहन मानवीय पटेल उम्र आठ साल और गांव की ही एक अन्य बच्ची गांव के पास से गुजरी नर्मदा दाई तट नहर के घाट में रविवार की सुबह नहाने गई थीं।

चारों नहाते समय गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। घाट पर ही गांव की दो महिला नहा रहीं थी। दोनों चिल्लाने लगी तो पास में मौजूद एक ग्रामीण ने एक बच्ची को बचा लिया, जबकि तीन डूब गई।

मानवीय की तलाश जारी

जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बालिकाओं की खोज शुरू की। जिसमें सिद्धि और अंशिका के शव मिले हैं और मानवीय की तलाश जारी है।

हालांकि मानवीय बालिकाओं के साथ थी या नहीं इसको लेकर भी संशय है। गांव में भी उसकी तलाश की गई है, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके चलते उसके भी डूबने की आशंका को लेकर तलाश जारी है। दोनों बच्चियों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजे गए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments