Tuesday, October 6, 2026

TOP NEWS

Bajaj Pulsar Festive Offer...

Bajaj Pulsar Festive Offer: इस फेस्टिव सीजन बजाज पल्सर बाइक्स पर मिल रही है ₹12,000 तक की भारी छूट। जानिए Pulsar NS400Z, NS200, N160 और Pulsar 125 पर मिलने वाले कैश डिस्काउंट और ऑफर्स की पूरी लिस्ट।

HIGH-VOLTAGE DRAMA: बैरिकेड पर...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आज उस वक्त अभूतपूर्व राजनीतिक ड्रामा...

इंदौर RE-2 रोड पर...

इंदौर में RE-2 रोड के रास्ते में आ रहे बाधक निर्माण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम पर पथराव। पुलिस ने प्लास्टिक पाइप व लाठियों से भीड़ को खदेड़ा। 2 घायल, 2 हिरासत में।

MP: रतलाम में अतिथि...

मध्य प्रदेश के रतलाम (Tal News) में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर POCSO एक्ट और मारपीट करने वाले ग्रामीणों पर क्रॉस FIR दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशकटनी में महिला CSP पर FIR दर्ज: हत्या के आरोपी से सांठगांठ,...

कटनी में महिला CSP पर FIR दर्ज: हत्या के आरोपी से सांठगांठ, जमीन सौदे और रिश्वत के आरोप में घिरीं नेहा पच्चीसिया

कटनी में महिला CSP पर FIR दर्ज: हत्या के आरोपी से सांठगांठ, जमीन सौदे और रिश्वत के आरोप में घिरीं नेहा पच्चीसिया
कटनी. जिले की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद कटनी के कुठला थाने में सीएसपी समेत तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद महकमे में हलचल तेज हो गई है।
समय पर चालान पेश न करने और जमीन का दबाव बनाने का मामला
मामला कुठला थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के अपराध से जुड़ा है। आरोप है कि सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में चालान पेश नहीं किया, जिससे हत्या के आरोपी को जमानत का लाभ मिल गया। इसके बाद आरोपी पक्ष पर दबाव बनाकर ग्राम कन्हवारा स्थित उनकी करोड़ों की जमीन को औने-पौने दामों पर अपने करीबियों के नाम कराने का खेल रचा गया।
30 हजार रिश्वत का भी आरोप
जांच के दौरान एक ट्रांसपोर्टर की शिकायत को भी शामिल किया गया है, जिसमें वाहन (हाइवा) छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा था। शिकायत मिलने के बाद जबलपुर रेंज आईजी के निर्देश पर एएसपी (IPS) अनु बेनीवाल से पूरे मामले की गोपनीय जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर की वैधानिक कार्रवाई की गई।
हाईकोर्ट ने भी खारिज की थी याचिका
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही सीएसपी नेहा पच्चीसिया से थानों का प्रभार वापस ले लिया था और उनके सरकारी ड्राइवर को निलंबित कर दिया था। इस प्रशासनिक फैसले के खिलाफ अधिकारी ने हाईकोर्ट की शरण भी ली थी, लेकिन अदालत ने इसे विभाग का आंतरिक मामला मानते हुए याचिका खारिज कर दी थी। फिलहाल दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments