Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

Apple का बड़ा धमाका:...

Apple का बड़ा धमाका: धाकड़ M6 चिप के साथ नया Mac Mini लॉन्च,...

दृश्यम 4′ का बड़ा...

मुंबई/कोच्चि: 'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ी के फैंस के लिए पिछले दो दिन बेहद रोमांचक रहे...

वर्षाकाल में यात्री बसों...

आगामी मानसून में अतिवर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए यात्री...

देवली शहर में लगे...

देवली शहर में लगे शिविर मे सभी 12 मोतियाबिंद रोगी स्वस्थ पाए गए।राजस्थान...
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : रेपिस्ट पिता ने जेल में लगाई फांसी, 2 दिन पहले...

KHANDWA : रेपिस्ट पिता ने जेल में लगाई फांसी, 2 दिन पहले ही कोर्ट ने सुनाई थी डबल उम्रकैद की सजा

दुष्कर्मी बाप पिछले 4 साल से जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि, उसने अपने बैरक के पीछे पायजामे की नाड़े का फंदा बनाकर फांसी ली।

मध्य प्रदेश की खंडवा जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी द्वारा जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सजायाफ्ता कैदी अपनी ही 7 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के जुर्म में डबल उम्रकैद की सजा काट रहा था, जिसे महज दो दिन पहले ही खंडवा जिला अदालत ने दोहरे कारावास की सजा सुनाई थी। दुष्कर्मी बाप पिछले 4 साल से जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि, उसने अपने बैरक के पीछे पायजामे की नाड़े का फंदा बनाकर फांसी ली।

बता दें कि, ये कैदी अपनी 7 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में दो दिन पहले ही दोषी साबित हुआ था, जिसे कोर्ट ने डबल उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान ही पीड़ित नाबालिग की भी मौत हो गई थी।

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने की जांच

सनसनीखेज मामे को लेकर जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी का कहना है कि आत्महत्या करने वाला कैदी 2021 से जेल ने बंद था। दो दिन पहले ही उसे कोर्ट ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का दोषी पाए जाने के बाद दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मंगलवार देर शाम कैदी ने उसी के बैरक के पीछे लोवर के नाड़े से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। नियमानुसार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा इस मामले की जांच करवाई गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments