Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : विधवा मां ने मजदूरी के रुपयों से बेटे को दिलाई...

KHANDWA : विधवा मां ने मजदूरी के रुपयों से बेटे को दिलाई बाइक, पसंद नहीं आने पर इकलौते बेटे ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के खंडवा में बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां स्कूल में खाना बनाकर और खेतों में मजदूरी करके रुपए जमा कर इकलौते बेटे को बाइक दिलाने वाली मां के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बेटे को बाइक पसंद नहीं आई और उसने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने अपनी मां को फोन करके कहा मां मुझे बाइक पसंद नहीं आई है और मैं जहर पीकर आत्महत्या कर रहा हूं। मां ने बेटे को बहुत कुछ समझाया फोन पर, बेटा कुछ गलत मत करना मैं तुझे दूसरी गाड़ी दिलवा दूंगी, तू स्कूल में आ जा लेकिन बेटा स्कूल पहुंच कर मां के सामने गिर पड़ा।

यह घटना पुनासा चौकी क्षेत्र के गांव पिपलानी की है। जहां 20 वर्षीय विष्णु कदम ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। विष्णु के पिता दिनेश कदम की मौत उसके बचपन में ही हो गई थी। विष्णु की मां स्कूल में खाना बनाने का काम करती है और खेतों में मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।

विष्णु कुछ समय से बाइक खरीदने की जिद कर रहा था, मां ने मेहनत करके रुपए जमा किए और बेटे को 90 हजार रुपए की बाइक दिलवाई थी। लेकिन विष्णु को यह बाइक पसंद नहीं आई, उसने मां से कहा कि उसे 1.58 लाख रुपए की बाइक चाहिए मां ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन विष्णु नहीं माना और आखिरकार विष्णु ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments