Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशSEHORE : एमपी के विख्यात देवी धाम में भीषण अग्निकांड, मची अफरातफरी

SEHORE : एमपी के विख्यात देवी धाम में भीषण अग्निकांड, मची अफरातफरी

सलकनपुर देवी धाम एमपी के विख्यात देवी धाम में भीषण आग लग गई। बुधवार को सुबह सुबह यह दुर्घटना हुई।

एमपी के विख्यात देवी धाम में भीषण आग लग गई। बुधवार को सुबह सुबह यह दुर्घटना हुई। प्रदेश के सलकनपुर के प्रसिद्ध मां विजयासन देवी धाम के पास यह अग्निकांड हुआ। भीषण आग के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक आग भड़की और देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटों में आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। दैव योग से आग से कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि कई दुकानेें जलकर राख हो गईं

सीहोर जिले के सलकनपुर देवी धाम में सुबह 8.30 बजे अचानक आग लग गई। सलकनपुर देवी मंदिर के ऊपर के रास्ते पर आग लगी और यहां की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयानक लपटें देख भक्त घबरा उठे, घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। दुकानों के बाहर पड़े कचरे से आग भड़क उठी और आसपास की दुकानों में फैल गई। भीषण आग से करीब 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने में दो घंटे से भी ज्यादा समय लगा।

सलकनपुर में आग लगने की सूचना मिलते ही रेहटी थाना प्रभारी और एसडीएम मौके पर पहुंच गए थे। सीहोर जिले के एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि सलकनपुर मंदिर के ऊपर रास्ते पर दुकानों में आग लगी। दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दुकानदार अखिलेश गोयल, अभिलाषा नाविक, राकेश रघुवंशी, मधु मालवीय, मंजू राठौर, विजय यादव, महेश केवट, जितेंद्र चौहान, राकेश गौड़, हेम नारायण वर्मा की दुकानों में आग लगी। आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments