भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल कुक्षी आएंगे
प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक बैठक में होंगे शामिल, प्रभारी मंत्री वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
राहुल सेन मांडव
मो
मनावर न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल तथा धार जिला प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय 10 अक्टूबर को धार ग्रामीण जिले के कुक्षी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे कुक्षी में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल अपने एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दौरान जिले की संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होंगे।
बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत एवं जिला संगठन प्रभारी श्री राधेश्याम यादव भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, सिंघाना ने जानकारी दी।


